रविवार, 26 जुलाई 2020

बलात्कार

आज के अखबार में एक वेटनरी डाक्टर प्रियंका रेडी के साथ बलात्कार का समाचार पढ़ने के बाद निर्भया की याद आ गई। इतनी ही क्रूरता उसके साथ भी की गई थी। उसे दर्द सहने के लिये छोड़ दिया गया था। पर प्रियंका को और दर्द देने के लिये पहले गाड़ी में बांध कर तीस किलोमीटर घसीटा गया उसके बाद मिट्टी तेल डाल कर जला दिया गया। दोनों ही इतने कष्ट देने के बाद भी जीवित रहीं ये होती है नारी, जो एक बच्चे को नौ माह अपने कोख में रख कर मरने लायक पीड़ा सह कर एक बच्चे को जन्म देती है। एक पुरुष योनि से बाहर आता उसका सम्मान नहीं करता है उसकी धज्जी उड़ाता है। वह कई रुपों में हमारे आमने आती है माँ , बहन ,भाभी, नानी दादी और पत्नी। यह पत्नी ही है जिसे छूने का अधिकार समाज देता है। उसके लिये तो हर नारी पूज्यनीय होती है।
अविकसित समाज से एक विकसित समाज बना। जहां शरीर को ढक कर रखा जाता है। माँ बहन बेटी से प्यार भरा रिश्ता रहता है। आज भी जो कबीले विकास की दौर से बाहर हैं वहां भी ऐसा नहीं होता है। उनके कबीले की मर्यादा है। आधे कपड़े पहने सभी महिलायें घूमती हैं पर ऐसी गंदी नजर नहीं होती है। एक द्रौपति के लिये महाभारत हो गया। एक सीता के लिये लंका जल गई और पूरा परिवार मर गया। आज ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। संविधान के नियम भी शिथिल हैं। किसी को भी फांसी नहीं मिल रही है। एक मोमबत्ती पकड़ कर सैकड़ो लोग शांति से संवेदना प्रगट कर रहे हैं। इससे क्या होगा?
मुझे अपनी पुरानी डायरी याद आई जिसमें मैं रायपुर की 1970 की घटना के बारे में लिखी हूं। उस समय मैं नवमीं में पढ़ रही थी। आचार्य तुलसी का प्रवचन चल रहा था। उन्होने माता सीता पर कुछ गंदी बात कह दी थी। उस समय पूरे रायपुर में दंगा हुआ। लूटपाट और बंद करवाया गया। हम लोग दानी स्कूल में थे और कर्फ्यू लग गया। लड़के करीब बारह बजे स्कूल बंद करवाने आई। प्राचार्य से बहुत सी बहस के बाद छुट्टी दे दी गई। जो लड़कियां रिक्शे से आती थी उनके लिये लड़कों ने रिक्शा तय किया और जो पैदल आये थे वे पैदल ही निकल गये। मेरा घर ईदगाहभाठा में विवेकानंद आश्रम के पीछे था तो मैं डर रही थी। मेरे साथ पंकज तिवारी की बेटी वीणा तिवारी थी। हम लोग सत्ती बाजार जहां उस समय गुंडे दादा लोग रहते थे अक्सर चाकूबाजी होते रहती थी उसे पार करके जाना था। ब्राम्हण पारा चौक पर हमेंशा लड़कों का झुंड रहता था। हम लोग करीब दस बारह.लोग निकले तो श्याम टॉकिज के चौक पर लड़के थे तो हम लोग घबरा गये और श्याम टॉकिज में चले गये। वहां के मैनेजर ने कहा कि आराम से सिनेमा देखो तीन बजे तक सब शांत हो जायेगा तब जाना। पैसा नहीं लेगें। हम लोग अंदर बैठ गये पर घबराहट इतनी थी कि सिनेमा का नाम आज तक याद नहीं आया। वहां से निकले तो फिर बाहर चौक में लड़के खड़े थे। वे लोग पूछे कि अभी तक कहां थे? हम लोग सिनेमा देख रहे थे बोले तो वे लोग नाराज होकर बोले तुम लोगों को घर पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है तो तुम लोग सीधे घर जाना। उसने एक हांका लगाया " लड़कियां जा रही है, ठीक से आगे भेजो" हम लोग सत्तीबाजार आ गये वहां भी लड़के ऐसा ही हांका लगाये। हम लोग कंकालीपारा आ गये वहां से ब्राम्हणपारा चौक आ गये। यहां से मैं अकेली हो गई थी और मेरा घर साइंस कालेज के रास्ते पर था। मैं चुप खड़ी थी तभी एक लड़का आकर कहां जाना है? पूछता है। मैं ईदगाहभाठा बोली तो चलो छोड़ कर आता हूं बोला और हिंदूस्पोर्टिंग मैदान तक छोड़ दिया। वहां से मैं अकेले घर पहुंची। माँ तो दरवाजे पर ही बैठी थी। सब बच्चे घर आ गये थे मैं ही नहीं पहुंची थी। माँ सोच रही थी कि किसी सहेली के घर पर रूक गई होगी। सब कुछ ठीक रहा दूसरे दिन के अखबार में लड़को के बारे में छपा था। स्कूल दो दिन बंद रहा। बाद में जब स्कूल गये तो हमारी प्राचार्य ने भी लड़को की तारीफ की। हम.लोग कालेज से भी पढ़ कर निकल गये। कई बार मांगो को लेकर छात्र नेता दंगा करते रहे पर किसी भी लड़की के साथ छेड़खानी नहीं हुई। यहां तक मैने देखा की इंदिराजी की हत्या के समय भी इतने दंगे हुये पर किसी लड़की या महिला के साद बदसलूकी नहीं हुई।
कल की घटना को लेकर दिल्ली की एक लड़की अनु दुबे संसद के बाहर एक गत्ता लेकर धरने पर बैठ गई। गत्ते पर लिखा था"अब डर डर कर जीना नहीं चाहती" कितनी पीड़ा थी उसके मन में। संवेदना से भरी अनु सायलेंसर से जले अपने हाथ से तुलना कर रही थी प्रियंका के जलने की घटना को। उसकी पीड़ा को आत्मसात कर रही थी। उसे महिला पुलिस थाने ले जाकर बहुत मारी। चप्पन जूते से भी मारी। एक नारी की संवेदना दूसरी नारी के लिये यह थी। बहुत दुख हुआ कि सात साल में निर्भया के दोषी को फांसी नहीं मिली। घटनायें लगातार हो रही है। संसद में भी लोग संवेदना प्रगट कर रहे है, सजा की मांग कर रहे हैं। यह काला दिन किसी डायरी में लिखा जारे ऐसा मुझे नहीं लगता पर दस्तावेजिकरण भी जरुरी है। डायरी ही ऐसी जगह है जहां हम तारीख के अनुसार घटनाओं को लिखते हैं। समाज में बदलाव आये इसके लिये क्या करें ?यह सोचना बहुत जरुर है। शिक्षा की कमी है या संस्कार की कमी है। विकास ने इसे निगल लिया या हम ही इसे भूल गये। आज ऐसा न हो कि सोनोग्राफी के सेंटर पर लिखा हो "पुरुष भ्रूण हत्या अपराध है। " एक माँ यह कहरही है की मेरे बेटे को फासी दे दो, दूसरी माँ कह रही है मेरे बेटे को भी जिंदा ला दो। एक औरत के मन में दहेज क प्रति इतनी घृणा हो जायेकी वह नारी भ्रूण को मार दे तो आज ऐसा समय आ गया है माँ और आप दोनों सोच रहे है कि हमारा बेटा भी कहीं बलात्कारी तो नहीं हो जायेगा? समाज को सतर्क होने की जरूरत है। आज बेटियां अर्थी को कंधा दे रही हैं, अग्नि दे रही है, पिंडदान कर रही हैं तो आज बेटों की क्या जरुरत है? दो माह से लेकर सत्तर साल तक की नारी क्रूरता की शिकार हो रही है। आज समाज परिवर्तन मांग रहा है। इन घटनाओं का भी दस्तावेजिकरण जरुरी है। यह डायरी ही है जिसने सन् 1970 की को भी याद दिला दी। आने वाले समय में इस क्रूरता को भी याद कर समाज अपने आप को सुधारने की कोशिश जरुर करेगा।

बारीश की मुसीबतें

बारीश तो मुसीबतें ही लेकर आती हैं। एक बार कुत्ते के चार बच्चे बारीश में भीग रहे थे। बार बार मुंह ऊपर करके रो रहे थे।
एक भी पेड़ नहीं जिसकी छांव में बैठ सकें।आजकल तो दरवाजे नहीं लोहे के गेट होते हैं।वह पिल्ले हर घर के दरवाजे पर जाकर कूं कूं करते और आसमान की तरफ देखते।मै तभी बाहर निकली। मेरे घर के आंगन में आ गये। दरवाजे के नीचे के छज्जा था वहां बैठ गये।पर ये क्या ? बारीश तेज हो गई और आ़गन में पानी भर गया। मुझे कुत्ते पसंद नहीं है। अब तो वे मुझे देखने लगे और मैं उनको।वे वरामदे में चढ़ने लगे तो मैने आने दिया।
अचानक मेरे मुंह से निकला" है ईश्वर इतना पानी गिरा रहे हो तो इन जानवरों के लिये जगह भी दो। ये तो बोल भी नहीं सकते हैं, कहां जायेंगे।" अचानक जोर से बिजली कड़की " तड़तड़ तड़तड़" चारो पिले आपस में चिपक कर रोने लगे। आज इस कठिन समय में चारो सा थे। इंसान होता तो पहले अपने लिये सोचता पर ये चारो का साथ छूट नहीं रहा था। शाम को पानी बंद हो गया।एक रोटी के चार टुकड़े करके दे दी। तीन घंटे मेरे वरामदे में रहे पर मुझे और रोटी बनाने की याद भी नहीं आई। पानी बंद होते ही वे भाग कर गेट के पास चले गये। मैने गेट खोल दिया। एक पिल्ला जाना नहीं चाह रहा था तो बाकी तीन भी अंदर आ गये।बहुत मुश्किल से ये लोग बाहर गये। एक जगह रूके लोग भी पानी बंद होते ही अपने रास्ते चले जाते हैं । जब तक खड़े रहेंगे तरह तरह की बातें करेंगे। ये कुत्ते तो उन इंसानों से बेहतर है जो साथ नहीं छोड़े। बहुत देर के बाद वे अलग अलग रास्ते गये पर उनके बीच दोस्ती जरुर हो गई।रह.रह कर मुझे देखते रहते हैं। सोचते होंगे की इंसानों के बीच में भी कोई एक ही इंसान होता है।सच है आज इंसान चांद पर जाकर भी अपने बगल वाले के दिल तक नहीं पहुंच पाया है।

मजदूर की मजबूरी

देश में कोरोना माहमारी के फैलाव को रोकने के लिये लॉकडाउन किया गया। जो जहां थे वहीं रह गये। 22 मार्च को 14 घंटे का कर्फ्यु लगा। उसके बाद 24 मार्च से 14 अप्रेल तक 21 दिन का लॉकडाउन लग गया। सब काम बंद हो गये । कारखाना बड़े बड़े मील ,होटल, मॉल, बस, सिनेमाघर यहां त रेल के पहिये भी थम गये। दैनिक वेतन वालों की परेशानी शुरु हो गई। जिनके पास पैसा था वे सामान या राशन भी नहीं खरीद सकते थे। उस समय बहुत सी समाज सेव संस्थायें सामने आकर काम करने लगे।सभी राज्यों में खाना बटने लगा। कोई भी भूखा न रहे।लोग अपने घरों से भी खाना बना कर कुछ लोगों को बांटने लगे। धर्म सम्प्रदाय कहीं भी बीच में नहीं था। मंदिर गुरुद्वारा चर्च सब कुछ बंद हो गया। ऐसे समय में डाक्टर और नर्स भगवान की तरह दिनरात काम करने लगे थे।इनको धन्यवाद देने के लिये सब अपने अपने घरों की बाल्किनी, छत और आँगन में घंटी बजाये। इस 21 अप्रेल के बाद फिर से लॉकडाउन फेस दो शुरु हो गया। अब मजदूरों की परेशानी शुरु हो गई। उनको इस फैलती बीमारी से अपना घर याद आने.लगा। पैसे तो थे पर होटल बंद है दुकान बंद है तो एक एक सामान के लिये तरसते नजर आये।अपने घर अपनी मिट्टी में लौटना चाहते.थे पर.रेल बस सब बंद था।
यह फेस दो 15 अप्रेल से 3 मई तक 19 दिन का था। अब ये लोग पे घर जाने की मांग करने लगे। तभी कोटा में पढ़ाई कर रहे बच्चों को उनके अभिभावकों की मांग पर ए सी बस से लाया गया। यह सब देख पढ़ कर मजदूओं की मांग बढ़ने लगी। सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया बस खाने के पैकेट बांटते रहे।कुछ लोग पुराने कपड़े बांटने.लगे यह बहुत ही शर्मनाक था। मजदूरों को यह बात अच्छी नहीं लगी। उनका कहना था पैसा हमारे पास है, हमें तो बस घर भेजा जाये।
तीसरा फेज 4 मई से 17 मई तक के लिये लग गया। अब मजदूरों पैदल ही अपने गाँव की ओर चलना शुरु कर दिया। 1000 किलोमीटर की यात्रा पर लोग चल पड़े। रास्ते मे कुछ लोगदुर्घटना में मर गये।एक बच्ची प्यास में दम तोड़ दी। किसी ने बच्चे को जन्म दिया। ये लोग रेल बस की मांग करते रहे पर सरकार ने कुछ नहीं किया। ट्रक में ,मेटाडोर में.भर कर ये लोग एक राज्य से दूसरे राज्य जाने लगे। कुछ ने तो ट्रक वाले को तीन हजार दिया और किसी ने तीस हजार दिया। कुछ लोग बहुत सक्षम है कुछ लोग गरीब हैं पर पैसा सबके पास है। कुछ लोग पुराने कपड़े दे रहे है वे लोग इस बात से बहुत दुखी है। वे चाहते हैं हमें कुछ मत दो पर घर पहुंचा दो। घर पहुंचने की पीड़ा है सब में। आज इतना पैसा कमा चुके हैं कि अभी आराम से खा सकते हैं।कुछ को जरूरत है पर सब संतुष्ट हैं।

सरकार ने भेदभाव किया, इन मजदूरों को गरीब भूखे नंगे समझ कर खुला छोड़ दिया पैदल आने के लिये। वहीं कोटा से बच्चों को लाने के लिये ए सी बस भेजी गई। रायपुर से गुजरते हुये जब मैं इन लोगों को देखी तो मन पीड़ा से भर गया। तेलीबांधा चौक से आगे जोरा की तरफ तेजी से जाते हुये रोज देख सकते हैं।सामान के नाम पर एक थैला रखे हैं बस। रेल बंद है सोच कर पटरी पर ही सो गये। माल गाड़ी ने उन्हें रौंद दिया। उनके पास रखी रोटी पटरी पर बिखरी हुई थी। जिस रोटी के लिये अपना गांव छोड़कर दूसरे राज्य गये किसे पता था कि खुशहाल जिंदगी पर एक बार फिर इस रोटी के ही लाले पड़ेंगे। काम नहीं है पैसा है पर रोटी नहीं है। "आज जन्मभूमि आ रहे हैं वह बुला नहीं रही है पर हमें उसका महत्व समझ में आ गया है। अब हम अपनी भूमि की ओर ही जायेंगे।" कभी कभी लगता है कि यह हमारा देश हैं जो राज्यों में बटा है और उनके बीच कोई प्यार और संवेदना नहीं है। रायपुर के टाटीबंध में सभी तरफ के मजदूर आ रहे हैं जहां पर सिक्ख समाज खाना कपड़ा चप्पल दे रही ह।लोग दो तीन से भूखे हैं और प्यार.से खा रहे हैं।दो बजे रात को करीब दो.सौ मजदूर वहां पहुंचे।सभी प्यासे थे।दो लड़के रात को एक टैंकर में पानी भर कर मोटर साइकिल से खिंचते हुये टाटीबंध तक लाये। ट्रेक्टर नहीं मिला था। सब पानी पीकर खुश हो गये।वह पानी सुबह तक चलता रहा। यह छत्तीसगढ़ है जहां पर प्यार संवेदना कूट कूट कर भरी है , साम्प्रदायिकता दूर दूर तक दिखाई नहीं देती है। अभी पांच जून को 179 मजदूर बंगलुरु से लये गये है। पहिली बार इन लोगों ने हवाई जहाज को करीब से देखा और उस पर चढ़े भी। यह पहल अच्छी है पर अभी तक अपने साधनों से 2.60 लाख मजदूर आ चुके हैं।अब इस समय का दस्तावेजीकरण जरुरी है। दस्तावेज के लिये डायरी से अच्छी जगह हो ही नहीं सकती जिसके पन्ने समय के साथ साथ पलटते हैं।
आज हमारे मजदूर जन्मभूमि के महत्व को समझ गये हैं।कोरोना की विदाई के साथ अपनी लालसा की विदाई कर देंगे। जय मातृभूमि।

संघर्ष में खोता जीवन

सुशांत सिंह राजपूत अपने संघर्ष पूर्ण जीवन से हार गया। ऐसा क्यों? उसने जो चाहा सब तो मिलते चला गया। नहीं मिली तो कुछ फिल्में और नहीं मिला तो आगे बढ़ने का रास्ता। यह अंधेरा तो कुछ समय के लिये ही होता है। क्या कभी ऐसा हुआ है की सूरज न निकला हो? मौत का कारण अवसाद और तनाव बताया जा रहा है। पांच छै महिने से ईलाज चल रहा था। हंसता हुआ बच्चा सुबह आराम से जूस पीकर लटक गया, चौतीस साल की उम्र में ऐसा करना बहुत ही विचारणीय घटना है।

सुशांत का जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना में हुआ था। स्कूली शिक्षा पटना के सेंट केरेंस स्कूल में हुई थी। उसके बाद दिल्ली चले गये। दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल में स्कूली शिक्षा पूरी किये। मेकेनिकल इंजिनियर बनते बनते तीन साल में पढ़ाई छोड़कर डांस की तरफ चले गये। सुशांत बैक डांसर थे। वे कोरियोग्राफर श्यामक डावर के पास डांस सीखे। उनके छात्र थे। उसे देखकर बालाजी टेलिफिल्म्स वालों ने सुशांत को धारावाहिक " किस देश में है मेरा दिल " में काम करने के लिये ले लिया। उसके बाद जी टी वी में " पवित्र रिश्ता " में काम किया। धीरे धीरे काम बढ़ना शुरु हो गया। इसके बाद रियलिटी शो" जरा नच के दिखा - 2" और" झलक दिखला जा -4". में भी दिखे थे।

इसके बाद सुशांत फिल्म की तरफ कदम बढ़ाये।" काय पो चे " पहली फिल्म थी जिससे फिल्मी दुनिया में कदम रखे।इसमें शुद्ध देशी रोमांस था। उसके बाद केदारनाथ और छिछोरे में काम किये। धोनी फिल्म में सुशांत की अलग ही पहचान बनी। आखरी फिल्म " दिल बेचारा "24 जुलाई को डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलिज होगी।

इतने कम उम्र में सुशांत को बहुत कुछ मिल गया था। जिस ऊंचाई पर पहुंचना था वहां पर पहुंच ही रहे थे। रातो रात स्टार तो बहुत कम लोग ही बन पाते हैं। बहुत बढ़िया डांसर था, खिलाड़ी था। मेहनती, टैलेंटेड, दिलेर और खिलाड़ी था। वे कोरियोग्राफर श्यामक डावर के शिष्य थे। सुशांत 2006 में कामन वेल्थ खेल में भी डांस कने का मौका मिल चुका था मशहूर डायरेक्टर अलन अमीन से सुशांत ने मार्शल आर्ट सीखा था।

हर इंसान के जीवन में परिस्थितियां एक सी नहीं रहती हैं। समय बदलता है ,जीवन में उतार चढ़ाव आता है। कुछ लोगों ने सुशांत को काम देने से मना कर दिया। वह मध्यमवर्गीय परिवार का था तो कुछ अभिनेत्रियां साथ में काम नहीं करना चहती थी। धीरे धीरे सुशांत को निराशा ने घेरना शुरु दिया। कुछ लोगों का कहना था की सुशांत छै माह से अवसाद और तनाव से गुजर रहा था। उसका इलाज चल रहा था।

सुशांत के पास बहुत पावर वाला टलिस्कोप था । उसे शनिग्रह से वलय को देखना बहुत अच्छा लगता था। उसे तारों की दुनियां बहुत पसंद थी। सुशांत ने चाँद पर जमीन खरीदी थी, ऐसा करने वाले वे पहले व्यक्ति थे। खुशियों की दुनिया में विचरण करने वाला व्यक्ति एकाएक जीवन से हार जाये ,समझ से बाहर है। कई कार ,बंगला और पैसा बस कुछ उसके पास था पर जीवन में कुछ ज्यादा पाने की लालसा ने उसे जमीन से दूर कर दिया।

एक किसान जब कर्ज और अकाल की मार को सह नहीं पाता है तो फांसी लगा लेता है। पति पत्नी के बीच के झगड़े में बच्चों को मार कर फांसी में लटक जाते हैं। पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिये रहती है पर थोड़े से तनाव में कोई एक अपने को गोली मार लेता है। यदि
हम यह सब मरे वालों की बात न करें तो.बेहतर हैं। बहुत से अपने जीवन से हारे लोग भी जी रहे हैं। कल जो लोग बड़े थे वे आज छोटे हैं। फिल्म क्षेत्र में बहुत ही महत्वाकांक्षी लोग ही आत्महत्या किये हैं वरना बहुत से लोग सामान्य जीवन जी रहे हैं। एक बार अमिताभ बच्चन जी भी कर्ज में डूब गये थे पर उनको एक फिल्म मिलते ही सब तनाव समाप्त हो गया। सुशांत के पास टैलेंट के नाम पर क्या नहीं था? डांस, मार्शल आर्ट, थियेटर फिल्म, फिर तारों की दुनियां। एक पढ़ा लिखा बुद्धीमान लड़का माँ को याद करता रहा और शायद उसी मां से मिलने तारों के पास चला गया। वह भूल गया कि उसके पीछे शोहरत और लोगों का प्यार उसे याद करेगा।

यह घटना आज की युवा पीढ़ी के लिये एक सीख है। जीवन जीने के लिये होता है। जीवन में कठिनाइयां आते रहती है। हमें उससे लड़ना है। अपने लिये नये नये रास्ते खोजना है और आगे बढ़ना है। प्रकृति ने जीने के लिये बनाया है। यह यादें आज डायरी के इस पन्ने पर अंकित हो गई। जो हमेंशा याद दिलायगी कि कैसे एक होनहार कलाकार जो अभी बच्चा ही था ,बिना किसी सहारे के अपनी मेहनत से ऊंचाई को छूने ही वाला था कि लोग उसे गिराने में लग गये। नमन है ऐसे कलाकार को।